डॉ०प्रतिभा चौहान के संयोजन में महिला काव्य मंच ने की शानदार गोष्ठी

0
406

 

 

फरीदाबाद: होटल डिलाइट में महिला काव्य मंच की फरीदाबाद इकाई ने डॉ प्रतिभा चौहान के संयोजन में कवयित्री गोष्ठी आयोजित की जिस में मुख्य अतिथि मेयर सुमन बाला थी और अति विशिष्ट अतिथि नेहरू कॉलेज की प्राचार्या डा ०प्रीता कौशिक रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला काव्य मंच की डा०वीणा अग्रवाल ने की और महासचिव नीतू सिंह रॉय और अन्तर्राष्ट्रीय सचिव दुर्गा सिन्हा का विशेष सानिध्य रहा।इस काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने देशभक्ति ,प्रेम ,ममता, नारी महिमा में सुंदर शब्द चित्र बिखेरे!काव्य गोष्ठी में ऐसा लग रहा था जैसे मनीषियों ,विदुषियों व कवयित्रियों का कुम्भ लगा हो।वीणा जी ने संयोजिका डा प्रतिभा पर काव्य पक्तिया बोली।नीतू सिंह रॉय ने अपनी काव्य पंक्तियों में वो लड़की बोली ।दुर्गा सिन्हा, डॉ प्रीता कौशिक ,विनीता मेहता ,रोली ,अर्चना भाटिया ,शिखा सिंद्वानी ,आशिमा कौल ,रुचिरा खुलकर,पूनम,सरोज केंन ,पूजा कवयित्रियों ने काव्य चित्र उकेरे।प्रतिभा चौहान ने अपनी काव्य रचना मेरे साथ हंसता ,मेरे साथ रोता मु झे मु झ से जोड़ता मेरा अकेलापन “काव्य पंक्तियों से में मोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here