फरीदाबाद। विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ की टीम द्वारा बाल दिवस के अवसर पर सर्व शक्ति विद्या मंदिर एतमादपुर के सामने स्थित स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बच्चो को फल वितरित किये। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रमन
बाोहरा, यू.सी.राघव, जगदीश ममनी, डा एस के शर्मा, टी.एन. कपूर, चित्रा शर्मा, कोमल दत्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। स्कूल की प्रिंसीपल सुनीता सिंह ने आये हुए अतिथियो का स्वागत कियाा।इस अवसर पर श्री रमन बोहरा ने कहा कि आदर्शवादी और सिधान्तिक छवि के महानायक थे पंडित जवाहरलाल नेहरू उनका मानना था कि जो इंसान अपने उद्देश्य, सिद्धांत और आदर्शों को भूल जाते हैं तो उन्हें सफलता हाथ नहीं लगती। उन्होने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक ऐसे राजनेता थे जिन्होनें अपने व्यक्तित्व का प्रकाश हर किसी के जीवन पर डाला है। यही नहीं
पंडित नेहरू एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार भी माने जाते थे।
इस मौके पर यू.सी.राघव, जगदीश मनी, डा एस के शर्मा, टी.एन. कपूर, चित्रा शर्मा, कोमल दत्ता आदि ने भी अपने अपने सम्बोधन में कहा किपंडित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार भी कहा जाता था। उन्हें बच्चों से
अत्याधिक लगाव था इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए उनके जन्मदिन को भी बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसीपल सुनीता सिंह ने कहा कि चाचा नेहरू जैसे व्यक्त्तिव ने सदैव इस देश को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और सदैव शिक्षा को महत्व दिया इसलिए आपको भी उनके
आदर्शो पर चलते हुए शिक्षा का महत्व देते हुए एक अच्छा इंसान बनना है।