पूरे देश में शहीदों के लिए निकाली जाएंगी तिरंगा यात्रा : कृष्णपाल गुर्जर

0
180

पलवल, 07 अगस्त। शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। यह वक्तव्य शनिवार को हथीन के शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरूआत करते हुए केंद्रीय ऊर्जा व भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हथीन की जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। उन वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश रक्षा में शहीद हुए जवानों को देश व प्रदेश में पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उनके परिवारों को सरकार द्वारा पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीदों के सम्मान में केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ष इस तरह की तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी तरह से देश के वीर शहीदों को समर्पित होगा। पूरे साल पूरे देश में हर गांव, शहर, कस्बा, गली व मौहल्लों में शहीदों के सम्मान में यह 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वïान किया कि शहीदों को हम उनके सम्मान के अलावा और कुछ नहीं दे सकते। इसलिए हम सभी आजादी के दीवानों के लिए एक से एक अच्छे कार्यक्रम करेंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का फूल बरसाकर व मुख्य अतिथियों को शाल भेट कर उनका स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन रंग का तिरंगा झंडा दुनिया में भारत की पहचान है और हर भारतीय की आन बान शान का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय से हथीन के मुख्य बाजार से होती हुई रैस्ट हाउस में जाकर समपन्न हुई।
हथीन में लगभग चार किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल के विधायक जगदीश नायर, पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने शहीद राजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिला के तीनों विधायक हाथों में तिरंगा लेकर आगे आगे मार्च कर रहे थे और साथ-साथ चल रहे लोग भारत माता की जय के नारों से आकाश गुंजित कर रहे थे।
गुर्जर ने कहा कि उन शहीदों की शहादत को युवाओं के मन में लोकप्रिय बनाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, क्योंकि शहीद तो अपना काम कर जाता है लेकिन उनकी शहादत ही आने वाली पीढिय़ों को मकसद देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है जो समस्त 135 करोड़ भारतीयों के हृदय की आवाज है। देशभक्ति गीतों के संग स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनके हाथों में तिरंगे झंडे खूब फब रहे थे।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पवन अग्रवाल सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता व आमजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here