फरीदाबाद। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ह्युमन लीगल एड एंड क्राईम कंट्रोल ओरगनाईजेंशन(रजि.) एनजीओं के तत्वाधान में सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसीपी (महिला) धारणा यादव मौजूद थी। एसीपी ने पुलिस अधिकारियों और एनजीओं के सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के अलावा मौके पर महिला सरंक्षण अधिकारी हेमा कौशिक,सेक्टर-16 महिला पुलिस थाना प्रभारी सुनीता, बल्लभगढ़ महिला पुलिस थाना प्रभारी रेणु शेखावत के अलावा सेक्टर-21 महिला पुलिस थाना प्रभारी सीमा मौजूद थी। एसीपी धारणा यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आज की महिलाए किसी भी पुरूष से अपने आप को कंमतर नही आंके। क्योकि महिलाए द्वारा व्यक्तिगत और समाजिक नैतिक जिम्मेदारियों का वहन किया जाता है। जबकि उनके मुकाबले में पुरूष मात्र केवल बाहरी उत्तरदायित्व को निभाता है। उन्होने महिलाओं कीे हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि फरीदाबाद की महिला पुलिस सदैव उनके साथ है और कभी जरूरत पडने पर वह तत्परता के साथ खडी मिलेगी। साथ ही एसीपी की विचारों पर सहमति जाहिर करते हुए एनजीओं के संस्थापक अनुराग शर्मा एंव महासचिव राधिक बहल ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बहुत सज है तथा उनकी सुरक्षा को लेकर 1091 विशेष तौर पर बनाया गया है। साथ ही दुर्गा ऐप भी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। दिक्कत होने पर कोई भी महिला इन नम्बरों को इस्तेमाल कर अपने आप को सुरक्षित करवा सकता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव उनके साथ है। कार्यक्रम में एनजीओं की लीगल एडवाईजर ज्योति शर्मा, पिंकी चोपडा,कुसुम,रेखा,ऊषा के अलावा सभी सदस्य मौजूद थे।
Latest article
फरीदाबाद में शुक्रवार को कोविड-19 के 21 मामले पॉजिटिव आए
- अच्छी बात यह है कि 34 मामले ठीक भी हुए
- कोरोना को मात देने के लिए सावधानी बरते: उपायुक्त जितेंद्र यादव
फरीदाबाद, 04 मार्च। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया...
आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथों पर बिजली, पानी, रैंप सहित तमाम सुविधा पूरी हो...
- कहा भारत निर्वाचन आयोग की सभी शर्त पूरी करें
फरीदाबाद, 04 मार्च। हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम के पार्षदों तथा...
भाजपा जिला परिषद सदस्य ने पार्टी से प्रभावित हो थामा आप का दामन;-डा सुशील...
- आम आदमी पार्टी का परिवार रात-दिन बढता जा रहा है;डा सुशील गुप्ता, सांसद, राज्यसभा,सहप्रभारी हरियाणा आप। -भाजपा जिला परिषद सदस्य ने पार्टी से...