नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के संसद व हरियाणा के सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता आज दूसरे दिन भी हरियाणा के टिकरी बाॅर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल हो उनका हौसला बढाया। सुशील गुप्ता ने वहां बैठे किसानों से व्यक्तिगतौर पर मिले और उन्हें खाने का सामान भी मुहैया करवाया। इस दौरान उन्होंने किसानों को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कह दिया है कि दिल्ली में कोई भी किसान भूखा नहीं सोएगा। उसके लिए खाने का पूरा इंतजाम दिल्ली की तरफ से किया जा रहा है। संसद सुशील गुप्ता सुबह करीब 12 बजे टिकरी बाॅर्डर पर भारी संख्या में बैठे किसानों के बीच मोटर साइकिल से पहुंचें। क्योंकि बाॅर्डर पर किसी भी गाडी को आने जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसी स्थिति में पार्टी के एक कार्यकर्ता की मोटर साइकिल पर संसद सुशील गुप्ता आंदोलनकारियों के बीच शामिल हुए। यहीं नहीं वह खूद पैदल चलकर बाॅर्डर पर किसानों के टैंटों में गए ओर उनका हालचाल भी पूछा। सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर हरियाणा और पंजाब सरकार पहले ही किसानों से बातचीत कर लेती तो आज ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होती। वहीं केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार कड़ाके की ठंड में देश के कोने-कोने से आकर दिल्ली बाॅर्डर पर बैठे हजारों किसानों से इन काले कानूनों के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है। वह उनको बातचीत के लिए बुलाते है, मगर फामूला नहीं बताते। सुशील गुप्ता ने कहा कि वह भी एक किसान के बेटे रहें है। आज पूरे देश का किसान अपने घरों, गांवो और खेतों को छोड़कर दिल्ली कूच कर रहा है। क्योंकि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने किसान विरोधी काले कानूनों को पास किया है। पंजाब, हरियाणा का किसान दिल्ली में पिछले कई दिनों से सडको पर बैठा हुआ है। जब केन्द्र सरकार इन तीन काले कानून को ला रहा था तब केन्द्र की उस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल थे। उन्होंने तक इसका विरोध नहीं किया, आज वह किसानों के हितैषी हो रहें है। उनको दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। वार्ता में परिणाम ना निकलने के कारण खूद प्रधानमंत्री को इस मामले को देखना चाहिए। क्योंकि मंत्रालय के अधिकारियों व उनके नेताओं के बयानों से किसानों को संतुष्टि नहीं मिलने वाली। प्रधानमंत्री किसानों से बात करें और उनको भरोसे में लेकर उनकी समस्या का निवारण करें, ताकि किसान अपने घरो को लौट सके।
Latest article
सूरजकुंड मेला-बच्चों की जेब में उनकी डिटेल या आई कार्ड जरूर रखें
दर्जनों बिछड़ों को मिला चुका है खोया पाया काउंटर
-रुचि गुप्ता की मधुर आवाज कर रही नागरिकों को सतर्क
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 7 फरवरी। कृपया ध्यान दीजिए।...
36 वां सूरजकुंड मेला: बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में विदेशी कलाकारों ने जमाए...
-ताजिकिस्तान के कलाकार ने -ओरे पिया- गाकर किया मंत्रमुग्ध
-पर्यटन निगम राज्य में लगातार पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा दे रहा : अरविंद यादव
सूरजकुंड (फरीदाबाद),...
डॉ महेंद्र नाथ पांडे और कृष्ण पाल गुर्जर ने ईवी कौशल विकास कार्यक्रम प्रतियोगिता...
पांच छात्रों की टीम और एक फैकल्टी मेंटर को "इलेक्ट्रिक वाहन के पावर ट्रेन डिजाइन" पर उनके अभिनव कार्य के लिए सम्मानित किया गया
आईआईटी...