शेरपा ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह, बनाया नया रेकॉर्ड

0
475

 

काठमांडू : एवरेस्ट फतह करना ही अपने आप बड़ा कारनामा है लेकिन कोई इसी काम को 23 बार करे तो क्या कहेंगे। नेपाल के कामी रिता शेरपा ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। 49 साल के शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।

सूत्रों रिपोर्ट के मुताबिक, शेरपा ने पिछले साल 22वीं बार एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई करके माउंट एवरेस्ट के शिखर को फतह करने का रेकार्ड बनाया था। वह बुधवार की सुबह अन्य शेरपाओं के साथ 8,850 मीटर उंचे शिखर पर पहुंचे। अखबार ने सेवन समिट ट्रैक्स कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा के हवाले से बताया, ‘कामी रिता शेरपा ने नेपाल की तरफ से सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके विश्व की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। वह सोलुखुम्बु जिले के थामे गांव के रहने वाले हैं।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here