रूस और उत्तर कोरिया बीच पहली शिखर वार्ता शुरू

0
469

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ अपनी पहली वार्ता के लिए आज मिले। रूसी प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। किम की बख्तरबंद ट्रेन बुधवार को शहर पहुंची थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए जारी प्रयासों का समर्थन करते हैं और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। पुतिन और किम के बीच यहां पहली बार वार्ता हो रही है। पुतिन ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि रूस में आज आपकी यात्रा हमें यह समझने में मदद करेगी कि हम कोरिया प्रायद्वीप में हालात कैसे सुधार सकते हैं और रूस इस समय जारी सकारात्मक प्रक्रियाओं को किस प्रकार समर्थन दे सकता है।’ पुतिन ने कहा, ‘द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में, हमें आर्थिक संबंध विकसित करने के लिए काफी कुछ करना है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here