जल शक्ति अभियाान के तहत शनिवार को आदित्य इंटरनेशनल स्कूल गढख़ेड़ा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थीयों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। विद्यार्थीयों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की शपथ ली। स्कूल के प्रिङ्क्षसपल सर्वेश चंद ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया गया है जिसके अंर्तगत पौधागिरी कार्यक्रम चलाया गया है। आदित्य इंटरनेशनल स्कूल में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया है। विद्यार्थीयों ने छायादार पौधों में नीम, पीपल, बड़, पिलकन, शीशम, अशोक का पौधारोपण किया वहीं फलदार पौधों में जामुन, अमरूद, नीबू, अनार, के पौधे लगाए गए। इसके अलावा गुलाब, गुढहल, मोतिया, गैंदा, मधुमालती,चमेली के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान को लेकर विद्यार्थीयों में काफी जोश व उत्साह देखने को मिला है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल के विद्यार्थी सजग है। विद्यार्थीयों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया है। उन्हें बताया गया कि जल को व्यर्थ नहीं बहने देना चाहिए। रसोई व बाथरूम के पानी का सदुयोग करना जरूरी है। जिसके लिए सोफ्ता गढ्ढïे बनाकर जल संरक्षण किया जा सकता है। विद्यार्थीयों को साफ सफाई के बारे में भी प्रेरित किया गया। बच्चों ने अपने घर व पडोस को साफ रखने की शपथ ली और अपने परिवार के लोगों व पडोसियों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया। स्कूल में कक्षा सातवीं में पढने वाले वंश सैनी ने बताया कि पौधारोपण करने से पर्यावरण को हरा भरा बनाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उसकी देखभाल की करनी जरूरी है। पौधे की 3 साल तक देखभाल करने पर पौधा पेड़ बनकर जीवन भर लोगों की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्मदिन सहित अन्य घरेलू उत्सवों पर पौधारोपण करना चाहिए। पेड हमें शुद्घ वायु प्रदान करते है। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकों ने भी पौधारोपण किया और धरती को स्वर्ग बनाने का संकल्प लिया।