पाकिस्तान ने भारतीय सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया

0
421

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के कथित रुप से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया।

मोहम्मद फैसल ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। फैसल ने इसकी निंदा भी की। बयान के अनुसार नियंत्रण रेखा पर स्थित बागसर सेक्टर में गोलीबारी से एक नागिरक की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंड्री पर भारतीय सशस्त्रबल भारी हथियारों से नागरिकों के रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं।

उसमें कहा गया है, ‘भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में यह अप्रत्याशित वृद्धि 2017 से ही जारी है, जब भारतीय सशस्त्रबलों ने 1970 संघर्षविराम उल्लंघन किए।’ बयान में कहा गया है, ‘रिहायशी क्षेत्रों को जान-बूझकर निशाना बनाया जाना वाकई निंदनीय और मानवीय मर्यादा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के विपरीत है। भारत द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे गलत अनुमान लगाया जा सकता है।’

फैसल ने कहा कि भारतीय पक्ष 2003 के संघर्षविराम उल्लंघन का सम्मान करे, संघर्षविराम की इस और अन्य घटनाओं की जांच करे, भारतीय सशस्त्रबलों को संघर्षविराम का सम्मान करने का निर्देश दे।अभी तक इस मामले में भारत की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here