किसान सम्मेलन का किया गया आयोजन

0
508

पलवल: हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ (हरकोफैड) पंचकूला की ओर से बी.आर.एम. वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, बागपुर में प्रजातांत्रिक शासन, व्यावसायिक प्रबंधन व सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 विषय पर एक विचार गोष्ठïी व किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक निदेशक हरकोफैड योगेंद्र अग्रवाल ने की।
दीपक मंगला ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में आज अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। फसल उत्पादन में आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। सरकार की योजनाओं की बदौलत आज किसान भी खेती कार्यों में आधुनिक तकनीक व उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों को इन तकनीक व उनकरणों की खरीद पर विशेष अनुदान भी दिया जा रहा है।
पूर्व सहायक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह ने प्रजातांत्रिक शासन बारे जानकारी दी। पूर्व प्राचार्य डीएनआर यादव ने व्यावसायिक प्रबंधन एवं सूचना अधिकार कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पूर्व कृषि विशेषज्ञ महावीर मलिक ने जैविक खेती तथा रासायनिक उर्वरकों के कम से कम उपयोग करने बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। निदेशक हरकोफेड ओमबीर सिंह दहिया ने सहकारी व्यवस्था व हरकोफैड के कार्यशैली बारे जानकारी दी। चेयरमैन मार्किट कमेटी बल्लबगढ. हुकम सिंह भाटी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों बारे, सहायक रजिस्ट्रार पलवल बंसीलाल ने सहकारी समितियों व सहकारी आन्दोलन की जानकारी दी। प्रबंधक निदेशक हरकोफैड योगेन्द्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हरकोफैड की कार्यविधि एवं सहकारी आन्दोलन से जुडऩे हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह ने कहा कि हरकोफैड किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है, इससे किसानों का भी विकास हो रहा है। इस अवसर पर पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, उपाध्यक्ष शुगर मिल पलवल देवीचरण मंगला, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति पलवल बंसीलाल, गांव बागपुर के सरपंच जयंतीलाल मुख्य रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here