फरीदाबाद:प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है, दुनिभर में बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से आबो हवा में जो बदलाव आ रहा है वो कई गंभीर बीमारियों की बड़ी वजह बन कर सामने आ रही है, इसके अलावा दुनियाभर के वैज्ञानिक ग्वोबल वॉर्मिग से चिंतित हैं, ग्लेशियल पिघल रहे हैं, प्रदूषण से हमारा देश भी अछूता नहीं है..और अगर फरीदाबाद की बात करें तो देश के मानचित्र पर फरीदाबाद की पहचान इंडस्ट्रियल हब के रूप में है…ऐसे में हरियाणा के उद्योग और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की ज़िम्मेदारियां दोहरी हो जाती है, एक तो विकास की रफ्तार कम ना हो और दूसरा पर्यावरण भी साफ सुथरा रहे…पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल अपनी दोनों ज़िम्मेदारियों को बाखूबी निभा रहे हैं…एक ओर औद्योगिक विकास की लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तो दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए मेगा प्लांटेशन ड्राइव चला रहे हैं…इतिहास गवाह है जब तक कोई मुहीम जन आदोलन नहीं बनता तब तक वह सफलता के पैमाने पर खरा नहीं उतरता है, इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल समाज के सभी धर्म सभी वर्ग के लोगों को महा अभियान में सम्मिलित कर आगे बढ़ रहे हैं उसका तनीजा ये है कि फरीदाबाद से हट कर पूरे हरियाण में पौधे लगाए जा रहे हैं चाहे वो पुलिस विभाग हो या फिर स्कूल के बच्चे सभी इस महा अभियान से जुड़ गए हैं, 27 जुलाई शनिवार को बल्लभगढ़ के मॉडल सरस्वती विद्या स्कूल में बच्चे स्कूल प्रांगण में पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के आह्वान पर पौधे लगाए और अपने पर्यावरण मंत्री की मुहीम से जुड़ने का संकल्प लिया। विदित हो कि विपुल गोयल के मेगा प्लांनटेशन अभियान से लाखों लोग जुड़ कर वृक्षारोपण को पर्व की तरह मना रहे हैं।