फरीदाबाद : देश की विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आगामी 8-9 जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में फरीदाबाद के सभी कारखानों के मजदूरों और कर्मचारियों ने भाग लेने का संकल्प लिया। यह निर्णय आज रविवार को सेक्टर 12 स्थित हुड्डा के ओपन एयर थिएटर में संपन्न हुई ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल की संयुक्त कन्वेंशन में लिया गया इस कन्वेंशन की अध्यक्षता एटक के तरसेम लाल एच एम एस के डीएन शर्मा सीआईटी यूके लाल बाबू शर्मा, आईसीटी यूके जवाहरलाल इंटक के प्रधान वीरेंद्र चौधरी इंकलाबी मंच के संजय मौर्य और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस कन्वेंशन को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के मुख्य संगठन सचिव एवं हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने केंद्र सरकार पर जन विरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार श्रम कानूनों में संशोधन करके इन्हें मालिक परस्त बनाना चाहती है हरियाणा प्रदेश में विभिन्न कल कारखानों और सरकारी विभागों में मजदूरों कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन ईएसआई पीएफ की सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है मालिक मजदूरों का शोषण करते हैं इन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं मिलता है। डंगवाल ने बताया कि केंद्र की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजदूर वर्ग और आम जनता द्वारा कड़े संघर्षों के बाद हासिल किए गए अधिकारों को छीन रही है उन्होंने कहा कि किसानों युवाओं महिलाओं दलितों छात्रों और जनता के तमाम तबके पर हमले हो रहे हैं सरकार में बैठे लोग किसानों मज़दूरों और गरीब लोगों की मांगों को पूरा नहीं करते हैं जनता के जनतांत्रिक अधिकारों को पांव के तले रौंदा जा रहा है कन्वेंशन में निर्णय लिया गया की हड़ताल को सफल बनाने के लिए आगामी 24 दिसंबर को संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक होगी इसमें 4 और 5 जनवरी को बल्लभगढ़ तथा फरीदाबाद में शहर में प्रचार प्रसार किया जाएगा 6और7 जनवरी को सभी कारखानों में गेट मीटिंग है करके मजदूरों को हड़ताल में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आज की कन्वेंशन को एच एम एस के प्रधान सुरेंद्र लाल एटक प्रधान आरएन सिंह इंटक के प्रधान वीरेंद्र सिंह चौधरी इंकलाबी मोर्चे के प्रधान मुन्ना प्रसाद मौर्य हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान महेंद्र सिंह सीआईटीय के जिला सचिव लाल बाबू शर्मा एच एम एस के आरडी यादव के अलावा आईसीटी यू के प्रधान जवाहरलाल ,सर्व कर्मचारी संघ के सह सचिव धर्मवीर वैष्णव ने भी संबोधित किया। कन्वेंशन के बाद सभी ने प्रदर्शन में भाग लिया तथा हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।