नीरज एंटनी 2020 में राज्य सीनेट का चुनाव लड़ेंगे

0
436

वॉशिंगटन : भारतीय मूल के 27 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति नीरज एंटनी ने घोषणा की है कि वह 2020 में ओहायो राज्य से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल 42वें लेजिस्लेटिव जिले से वह मियामिस्बर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह अभी ओहायो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में सेवा दे रहे हैं। यहां उनका यह तीसरा कार्यकाल है। वह स्टेट सीनेट जिला छह से चुनाव लड़ेंगे। एक स्थानीय रेडियो ने 30 जनवरी को एंटनी को उद्धृत करते हुए यह घोषणा की। एंटनी का जन्म मियामिसबर्ग में हुआ और उन्होंने ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। एंटनी ने ट्विटर पर अपने अभियान की शुरुआत की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here