पूर्व मंत्री जगदीश नायर के पिता स्वर्गीय किरोडीमल के निधन पर राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया शोक व्यक्त

0
375

 

(होडल) 24 नवम्बर, होडल से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नायर के पिता स्वर्गीय किरोडीमल के निधन पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मिलकर उनका ढांढ़स बंधाया। वहीं परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वर्गीय किरोडीमल ने जीवन भर समाज हित में कार्य किया। उन्होंने समाज को जोडऩे का कार्य किया। परिवार के दायित्व को निभाते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर पलवल से विधायक दीपक मंगला ने कहा कि स्वर्गीय किरोड़ीमल ने हमेशा लोगों का भला किया। उनका सरल स्वभाव था और हमेशा लोगों से प्रेम से बातचीत करते थे। उनके जाने के बाद में परिवार को एक बड़ी क्षति हुई है,जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। हैफेड़ के चेयरमैन सुभाष कत्याल ने कहा कि स्वर्गीय किरोडीमल ने अंतिम सांस तक लोक हित में कार्य किया। उनकी यादें आज हमारे बीच में रह गई है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिहं सौरोत,जगमोहन गोयल चेयरमैन मार्किट कमेटी होडल,राजू तायल चेयरमैन नगर पालिका होडल, अंजू चौधरी, नारायण प्रिङ्क्षसपल राजपाल मामा,मनोहर सरंपच,लता भारद्वाज,राधेश्याम कालड़ा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here