फरीदाबाद। भारतीय मजदूर संघ बुधवार को हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मांग को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। इन्ही मांगो को लेकर संघ 28 जून,2018, 18 अक्टूबर और 13 नवंबर को मांग पत्र दे चूका है जिसपर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। जिसकारण भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने संघ से सम्बंधित यूनियनो द्वारा 28 नवंबर 2018 को पंचकुला में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया था। जिसके चलते 4 जनवरी,2019 को मुख़्यमंत्री मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर बैठक हुई जिसमें कई मांगो पर सहमति बनी लेकिन बड़े खेद का विषय है कि सहमति बनने के बावजूद जायज मांगो पर आजतक कोई ठोस कार्यवाई नहीं हो पाई हैं। सरकार के इस उदासीन रवैये के कारण निर्णय लिया गया कि हरियाणा प्रदेश भर में 19 जून को सभी 22 जिलों के मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया जाए।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सी बी चौहान ने बताया कि प्रदेश की सरकार कर्मचारियों एवं श्रमिकों के कल्याण में ठोस कदम नहीं उठाती तो संघ सरकार के खिलाफ क्रमबद्ध आंदोलन चलाने के लिए विवश होगी। बीएमएस फरीदाबाद के जिला मंत्री नीरज त्यागी के अनुसार सेक्टर-12 स्थित जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वहभारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शीघ्र से शीघ्र वार्ता कर कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मांगों का समाधान करे अन्यथा संघ अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन और हड़ताल पर भी जा सकता है।