फरीदाबाद। भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति के अनमोल रत्न खरतरगच्छीयजैनाचार्य 1008 मणिधारी दादा गुरुदेव जिनचंद्र सूरी के 879वें जन्मोत्सव पर 5-6 सितंबर को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन जैन मंदिर दादाबाड़ी तीर्थ, महरौली दिल्ली में होगा। यह जानकारी जैन मंदिर दादाबाडी के प्रबंधक मुनीश कुमार भंसाली ने यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन 5 सिंतबर को सुबह 10 बजे मणिधारी दादा गुरुदेव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो महरौली पुलिस स्टेशन से शुरू होकर महरौली शहर से होती हुई दादा बाड़ी पहुंचेगी। सुबह ११ बजे गुरुदेव के चरणों में 101 किलो का एक लड्डू अर्पण किया जाएगा। इसके शाम 7 बजे 108 दीपकों की सामूहिक आरती मूल समाधी स्थल पर होगी। रात्रि ९ बजे से भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इंदौर के लवेश बुरड़,इंदौर के देवेंद्र बेगानी, कोलकता से अंकित लोढा, रायपुर के मोहित बोथरा, कोलकता से मणिधारी विचक्षण महिला मंडल, दिल्ली अखिल भारतीय खरतगच्छ महिला परिषद सहित कई मंडलियां अपने मधुर कंठ से गुरुदेव का गुणगान करेंगी। दूसरे दिन 6 सिंतबर को सुबह 10 बजे मणिधारी दादा गुरुदेव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मणिधारी दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा का आयोजन किया गया है।