रूस में विपक्षी नेता को आंदोलन करने पर भेजा गया जेल

0
392

मॉस्को रूस के विपक्षी नेता को एक पत्रकार के समर्थन में हुए आंदोलन में हिस्सा लेने के चलते 10 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।  मॉस्को की एक कोर्ट ने उन्हें यह सजा सुनाई। एलेक्सेइ नावालनी ने पिछले महीने आंदोलन में हिस्सा लिया था। उनकी प्रवक्ता किरा यारमिशन ने ट्विटर पर उन्हें सजा सुनाए जाने की पुष्टि की है। एलेक्सेइ पर 12 जून को आंदोलनो को लेकर रूस के कड़े नियमों को तोड़ने का आरोप था।

इस फैसले के बाद खुद एलेक्सेइ ने कहा, ‘कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 10 दिन की सजा हुई है।’ यही नहीं उन्होंने अपने तेवरों में आगे भी नरमी न आने का संकेत देते हुए कहा, ‘यदि हम चुप रहे और घरों में बैठे रहे तो कानून व्यवस्था की खामियां खत्म नहीं होंगी।’एलेक्सेइ उन 400 लोगों में से एक थे, जिन्हें आंदोलन करने पर अरेस्ट किया गया था। कुछ दिन बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया था, लेकिन मामला चल रहा था। प्रतिष्ठित पत्रकार इवान गोलुनोव के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदर्शन हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here