फरीदाबाद | बीजेपी कार्यालय में कमल शक्ति महिला मोर्चा का सम्मेलन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना पांडेय की अध्यक्षता और प्रदेश सचिव कमलेश अत्री के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर और प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष परवीन जोशी, कुसुम महाजन, राज राणा की विशेष उपस्थिति रही, कार्यक्रम में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 से बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए महिला मोर्चा ने अपने संगठन से महिलाओं को जोड़ने के लिए सैकड़ों महिलाओं को आमंत्रित किया था, कार्यक्रम का शुभारंभ महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बीजेपी की महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल माला देखकर जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर गोयल ने महिलाओं का सम्मान करते हुए सैकड़ों महिलाओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। गोयल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है उन्होंने कहा कि आज बीजेपी से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति हर कार्यकर्ता हमारे लिए विशेष महत्व रखता है इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर गोयल ने कहा कि उनके सिद्धांतों पर ही चल कर देश का समग्र विकास संभव है, उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर ही देश का समग्र विकास हो सकता है। गोयल ने कहा कि अबकी बार 70 पार का जो नारा दिया है बिना मातृशक्ति के संभव नहीं है और महिलाएं अगर ठान लेंगी तो 75 क्या किसी भी टार्गेट को वो अचीव कर सकती हैं।
Latest article
सूरजकुंड मेला-बच्चों की जेब में उनकी डिटेल या आई कार्ड जरूर रखें
दर्जनों बिछड़ों को मिला चुका है खोया पाया काउंटर
-रुचि गुप्ता की मधुर आवाज कर रही नागरिकों को सतर्क
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 7 फरवरी। कृपया ध्यान दीजिए।...
36 वां सूरजकुंड मेला: बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में विदेशी कलाकारों ने जमाए...
-ताजिकिस्तान के कलाकार ने -ओरे पिया- गाकर किया मंत्रमुग्ध
-पर्यटन निगम राज्य में लगातार पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा दे रहा : अरविंद यादव
सूरजकुंड (फरीदाबाद),...
डॉ महेंद्र नाथ पांडे और कृष्ण पाल गुर्जर ने ईवी कौशल विकास कार्यक्रम प्रतियोगिता...
पांच छात्रों की टीम और एक फैकल्टी मेंटर को "इलेक्ट्रिक वाहन के पावर ट्रेन डिजाइन" पर उनके अभिनव कार्य के लिए सम्मानित किया गया
आईआईटी...