हीथर नोर्ट को ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का अगला ऐंबैसडर नामित किया

0
460

 

वॉशिंगटन : राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने विदेश विभाग की मुख्य प्रवक्ता हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का अगला ऐंबैसडर नामित किया है जो भारतीय मूल की निवर्तमान ऐंबैसडर निक्की हेली की जगह लेंगी। अक्टूबर में हेली ने घोषणा की थी कि वह इस साल के अंत तक पद छोड़ रही हैं। दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर 46 वर्षीय हेली करीब दो वर्षों तक इस पद पर रहीं।

हीथर को अप्रैल 2017 में विदेश विभाग में प्रवक्ता बनाया गया था, जो उनका पहला सरकारी पद था। इस साल पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पद से हटाए जाने के बाद उन्हें लोक कूटनीति और सार्वजनिक मामलों की कार्यवाहक उपमंत्री बनाया गया था।

हेली पहली भारतीय अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति प्रशासन में मंत्रिमंडलीय पद पर नियुक्त किया गया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया, ‘हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र में दूत के तौर पर नामित किया जाएगा।’ सरकार या विदेश नीति पर कम अनुभव की वजह से 48 वर्षीय नोर्ट का इस पद के लिए चयन अपरंपरागत है। फिलहाल उनके पास विदेश विभाग में अहम जिम्मेदारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here