पलवल। गांव अतवा में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हैफेड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल ने गांव के युवावर्ग, बुजुर्ग और महिलाएं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार पलवल में भी भाजपा का परचम लहराओ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों को मजबूत करो। इस अवसर पर सभी ने कत्याल का समर्थन करने का भरोसा दिया। कत्याल ने वर्तमान सरकार की नीतियों का प्रचार किया और फिर एक बार मनोहर सरकार के संकल्प में सहयोग मांगा। भाजपा 75 पार के संकल्प को पूरा करवाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों को मजबूत करवाने में हर संभव कोशिश करने का संकल्प लिया।
इसी कडी में कत्याल ने गांव लोहागढ में बुजुर्गो व युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड विकास कार्य करवाए गए हैं। कत्याल ने सदस्यता अभियान के तहत गांव के वरिष्ट लोगों को भाजपा का सम्मान स्वरूप पटका पहना कर सदस्यता दिलाई, इस अवसर पर जनता में जोश देखने को मिला। कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश एवं बीर सिंह, अध्यक्षता प्यारेलाल ने की तथा मंच संचालन भाजपा नेता दुर्गेश वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर गांव के मौजिज लोगों ने कत्याल का फूलमालाएं पहनाकर एवं पगडी बांधकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नारायण, देवीराम फौजी, नैनसुख, हेतराम, लेखराज, योगेंद्र राम सिंह, बाल किशन बुद्धन, गिर्राज, फूल सिंह फौजी, भिक्कन सिंह, शिवराम, डॉक्टर रूप सिंह मौजूद रहे।