सेवक ट्रस्ट द्वारा बल्लभगढ़ में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

0
372

 

फरीदाबाद। देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा आज बल्लभगढ़ की पूर्वी चावला कॉलोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें 104 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस मौके पर सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के संरक्षक महावीर प्रसाद कंसल गुरु  ने बताया कि इस निशुल्क जांच शिविर में देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सालय में कार्यरत बादशाह खान अस्पताल के एमबीबीएस डॉक्टर जितेंद्र भाटी ने मरीजों की जांच की तथा उनको दवाएं वितरित की गई। कंसल जी के अनुसार देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सालय में भी प्रतिदिन एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा ही निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं मुफ्त दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के घर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब ट्रस्ट ने शहर में जगह-जगह जाकर यह निशुल्क कैंप लगाने का कार्यक्रम शुरू किया है।
इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने बताया कि आज के कैंप का शुभारंभ सुबह गुरु जी के हाथों कराया गया जिसके बाद मरीजों के जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। उनके अनुसार इस कैंप में सभी मरीजों की निशुल्क शुगर जांच भी की गई ताकि लोगों को मधुमेह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके। इसके साथ ही यहां पर आए सभी 104 मरीजों को आगे इलाज में परेशानी ना हो इसलिए उनको सुझाव दिया गया कि वह आगे नियमित रूप से  देव गुरु चिकित्सालय में निशुल्क प्रशिक्षण में दवाई ले सकते हैं। संस्था के महासचिव बनवारी लाल गुप्ता के अनुसार संस्था ने यह फैसला लिया है कि अब आगे इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर पहले बल्लभगढ़ शहर के आसपास की स्लम बस्तियों में लगाए जाएंगे ताकि लोगों को घर बैठे बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सके। उनके अनुसार आज समय की कमी के कारण जिन मरीजों का पंजीकरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नहीं हो पाया है उनको भी अब श्री देव गुरु बृहस्पति चिकित्सालय में आमंत्रित किया गया है ताकि वह वहां पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवाएं प्राप्त कर सकें। आज इस कैंप के मौके पर मंदिर के महंत पंडित रमेश तिवारी जी, संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, देवेंद्र गर्ग, संदीप बंसल, योगेंद्र कंसल, मनीष कंसल, नरेंद्र बंसल, राम तिवारी मूलचंद मंगला जी, अमित गुप्ता बदरपुर, नवीन वर्मा, चौधरी राजपाल सिंह सहित सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here