नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देश पर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार तीसरे दिन भी हरियाणा के टिकरी बाॅर्डर पर किसानों की खादय सामग्री वितरित की। पार्टी के कार्यकताओं में आज पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश बंसीवाला,मध्य हरियाणा जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र अत्री, सचिव अंकित कादयान,युवा नेता दीपक जैन, साहिल लठवाल, सुशीला बागडी सहित काफी संख्या में शामिल थे। मालूम हो कि पिछले दो दिनों से आम आदमी पार्टी के संसद सुशील गुप्ता टिकरी बाॅर्डर में किसान आंदोलन में शामिल किसानों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों से समझा। वहीं आज तीसरे दिन पार्टी के कार्यकर्ताआं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर तीसरे दिन भी किसानों को फल वितरित किए। राजेन्द्र बंसीवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कह दिया है कि दिल्ली में कोई भी किसान भूखा नहीं सोएगा। उसके लिए खाने का पूरा इंतजाम दिल्ली की तरफ से किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन तक किसानों के लिए खाने का इंतजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी की ठंड में देश के कोने-कोने से आकर दिल्ली बाॅर्डर पर हजारों किसान इस काले कानूनों के मुद्दे पर सडकों पर बैठे है। लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं । बंसीवाल ने कहा कि किसान अपने घरों, गाँवो और खेतों को छोड़कर दिल्ली कूच करते आ रहें है। ऐसे में जल्द से जल्द सरकार किसान विरोधी काले कानूनों को पास ले।
Latest article
सूरजकुंड मेला-बच्चों की जेब में उनकी डिटेल या आई कार्ड जरूर रखें
दर्जनों बिछड़ों को मिला चुका है खोया पाया काउंटर
-रुचि गुप्ता की मधुर आवाज कर रही नागरिकों को सतर्क
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 7 फरवरी। कृपया ध्यान दीजिए।...
36 वां सूरजकुंड मेला: बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में विदेशी कलाकारों ने जमाए...
-ताजिकिस्तान के कलाकार ने -ओरे पिया- गाकर किया मंत्रमुग्ध
-पर्यटन निगम राज्य में लगातार पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा दे रहा : अरविंद यादव
सूरजकुंड (फरीदाबाद),...
डॉ महेंद्र नाथ पांडे और कृष्ण पाल गुर्जर ने ईवी कौशल विकास कार्यक्रम प्रतियोगिता...
पांच छात्रों की टीम और एक फैकल्टी मेंटर को "इलेक्ट्रिक वाहन के पावर ट्रेन डिजाइन" पर उनके अभिनव कार्य के लिए सम्मानित किया गया
आईआईटी...