शाहपुर खुर्द में महाजनसंपर्क अभियान के दौरान बोले सोहनपाल छोकर, पृथला में इस बार जरूर खिलेगा कमल

0
353

 

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा के भाजपा नेता और जिला महामंत्री सोहनपाल छोकर ने आज भाजपा पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत पृथला विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गाँव में जनसंपर्क किया और पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों का प्रचार किया।
इस दौरान सोहनपाल छोकर ने अधिकतर घरों का दौरा किया, पार्टी का पम्पलेट दिया और जनता से आशीर्वाद माँगा। उनके साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोहनपाल छोकर ने कहा कि पिछली बार पृथला विधानसभा में बसपा उम्मीदवार की जीत हुई थी लेकिन इस बार यहाँ पर कमल जरूर खिलेगा। सोहनपाल ने कहा कि आज भाजपा के पास केंद्र में नरेन्द्र मोदी और राज्य में मनोहर लाल का लोकप्रिय चेहरा है जो सिर्फ विकास और जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है। इसीलिए हरियाणा की जनता राज्य में फिर से भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

सोहनपाल छोकर ने कहा कि इस बार हरियाणा में 75 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं इसीलिए सबके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल की अगुवाई में पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करेगा और मनोहर लाल की झोली में 75 से अधक सीटें भर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here