पुर्तगाल : पुर्तगाल की टीम से 9 महीने तक दूर रहने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरो 2020 के शुरू होने से पहले राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गए। युवेंट्स के 34 साल के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी को पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने यूक्रेन और सर्बिया के खिलाफ घरेलू मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। उन्होंने 2018 विश्व कप के बाद से अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।
मौजूदा यूरोपीय चैंपियन टीम शुक्रवार को लिस्बन में यूक्रेन के खिलाफ ग्रुप बी मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उनका सामना सर्बिया से होगा। पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले युवेंट्स के उनके साथी खिलाड़ी जोआओ कैंसेलो ने रोनाल्डो की तारीफ की।
उन्होंने कहा, ‘क्रिस्टियानो (रोनाल्डो) किसी भी टीम के लिए फायदेमंद खिलाड़ी हैं। हमें उनके साथ खेलने की खुशी है और वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।