पलवल : भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में रोहतक में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव तथा महामंत्री वेद यादव ने कार्यकर्ताओं का सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से सम्बंधित दिशा-निर्देश दिए। आज की इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मान को पलवल क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें की सूरज मान शुरुवात से ही भाजपा कार्यकर्त्ता के रूप में अपनी सेवाएं पार्टी को दे रहे हैं। पूर्व में भी सूरज मान फरीदाबाद जिले के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सूत्रों की माने तो प्रभारी सूरज मान आगामी विधानसभा में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद से सांसद बने कृष्ण पाल गुर्जर के राजयमंत्री बनाये जाने पर बल्लभगढ़ क्षेत्र में उनके बधाई होर्डिंग्स लगे दिखाई दिए हैं। जानकारी ये भी मिल रही है कि मोहना रोड बल्लभगढ़ में उनका कार्यालय खुल चुका है, जिसको लेकर बल्लभगढ़ के नेताओं में हलचल सी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है की भाजपा के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें शुरू कर दी हैं ताकि चुनावी रणनीतियों को मूर्त रूप दे सकें। इस मौके पर फरीदाबाद के भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी व सैंकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।