भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला ने धमाकेदार नामांकन के बाद जनसंपर्क अभियान किया तेज|

0
369

पलवल : मुख्यमंत्री के निवर्तमान राजनीतिक सचिव एवं भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला ने धमाकेदार नामांकन के बाद शनिवार से अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंगला का जगह-जगह फूल मालाओं वह पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। गांव ब्राह्मण पातली में उन्हें ब्राह्मण समाज द्वारा फरसा भेंट कर वह तोड़कर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ सुबह देवनगर कॉलोनी से किया। मंगला ने कॉलोनी में घर घर जाकर लोगों से मत के रूप में आशीर्वाद देने की अपील की। बुजुर्गों ने मंगला को आशीर्वाद देकर अपना समर्थन जताया।गांव पातली में सुभाष सरपंच वह रघुराज सरपंच के संयोजन में स्वागत किया गया। उसके बाद ब्राह्मण पातली के मंदिर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की। गांव कारना में होली चौक पर सरपंच हरिकिशन तवर के नेतृत्व में मंगला का स्वागत किया गया। मंगला ने ककराली, लालवा, राजोलका, रायपुर, धोलागढ़, काशीपुर सहित कई अन्य गांव का दौरा किया। गांव में आयोजित सभाओं के दौरान मंगला ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और सबका साथ सबका विकास के नारे पर चलते हुए कार्य करने को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। जाति, धर्म आदि के नाम पर लोगों को भड़का कर राजनीति करने वाले नेताओं को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दोबारा सत्ता में देखना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा पहले से भी ज्यादा सीटों से सत्ता में आएगी और प्रदेश में विकास की लहर चलेगी तथा लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्राप्त होगा। उन्होंने जनता का प्यार और समर्थन के लिए आभार भी जताया।
मंगला के साथ हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर हरेंद्र पाल राणा, हैफेड के चेयरमैन सुभाष कत्याल, जिला ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंडित धर्म चंद शर्मा, पार्टी नेता वीरपाल दीक्षित, महेंद्र भडाना, रणबीर मनोज, शम्भु पहलवान, प्रेम चंद्र शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सरपंच, रामी सरपंच, यशपाल कमरा वाली सहित भारी संख्या में पार्टी नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here