पलवल में बैशलात के २१ गाँव की सरदारी ने मंगलवार को पंचायत भवन के निकट पलवल स्थित बीजेपी लोकसभा कार्यालय पर पंचात कर भाजपा प्रत्यासी कृष्ण पाल गुर्जर को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस पंचायत मै भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी भी उपस्थित रहे।
इस मोके पर पंचायत मै आये पंच सरपंचो ने कृष्ण पाल गुर्जर के द्वारा जिला पलवल मै कराये गए विकास कार्यो की प्रशंसा की और पंचायत के वक्ताओं ने पंचायत को सम्बोथित करते हुए कहा की भाजपा सरकार मै हमारे क्षेत्र के साथ साथ पूरे जिला पलवल मै मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृष्ण पाल गुर्जर जी के नेतृत्व मै रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराये है। और उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने ३६ बिराधरियो की साथ लेकर पलवल जिले मै विकास कार्य कराये है चाहे वो शहर हो या गांव हर जगह विकार कार्य हुए है। पहली बार पलवल जिले की हर विधानसभा मै महिला कॉलेज खोलने का काम भाजपा सरकार ने किया है यह कदम बहुत ही सराहनीय है अब तक हमारी बेटिया शहर मै पढ़ने को जाती थी इसके अलावा गांव शहर की सभी सड़को को बनवाया बिजली पानी की सभी समिस्याओ को ख़त्म किया और ईमानदारी से सरकारी नोकरियो मै भर्तिया कराइ जिससे गरीबो और किशानो के होनहार लड़के लड़कियों को सरकारी नोकरिया मिल सकी। इन सभी कार्यो से प्रभावित होकर आज हम बैशलात के २१ गाँव मै रहने वाले सभी वर्गों के लोगो ने भाजपा व भाजपा प्रत्यासी कृषणपाल गुर्जर को अपना समर्थन देने का फनिर्णय लिया है। इस मोके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी ने कहा की आज २१ गाँवो की सरदारी ने भाजपा व् भाजपा प्रत्यासी कृष्ण पाल गुर्जर को अपना समर्थन दिया है। भाजपा ने हमेशा ३६ बिराधरियो को साथ का मान सम्मान रखा है और भविष्य मै भी बरकरा रखेंगे आप सभी के इस समर्थन के लिए हम सदा आभारी रहेंगे।