चंडीगढ़| चंडीगढ़ पहुंचने पर फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को मिठाई खिलाकर किया धन्यवाद। नीरज शर्मा ने बताया विधायक बनने के बाद उनको ज्ञात हुआ था कि हरियाणा विधानसभा की नियमावली के अनुसार विधायकों के बढ़ते हुए कार्यक्रम को देखते हुए आशुलिपि की व्यवस्था की गई थी जोकि उपलब्ध नही करवाए जा रहे थे जबकि यह कानून 1986 से है। नीरज शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से पत्र लिखकर कई बार अनुरोध किया था तथा विधायक साथियों के साथ भी इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष से मिले थे जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने संज्ञान लिया और मुख्य सचिव हरियाणा सरकार ने 12 अगस्त 2021 को पत्र जारी कर सभी जिला अध्यक्षों को इस बारे में निर्देश दिए।