फरीदाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, फ़रीदाबाद द्वारा नेहरू कॉलेज में स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी की पुण्य स्मृति में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एबीवीपी फरीदाबाद के जिला संयोजक राहुल राणा, छात्र संघ अध्यक्ष कंचन डागर उपस्थित रहे। राहुल राणा ने बताया कि सुषमा स्वराज एक कंप्लीट सशक्त और सुसंकृत भारतीय नारी के प्रतीक थीं, जिनमें आधूनिकता और परंपरा की अदभुत संयोजन था, नारी शक्ति भी थी। मां का ममत्व भी था, दुर्गादायिनि वाली प्रचंडता भी थी। तो एक बहन वाली स्नेह भी था, उनमें एक ही समय में विरोधियों की धज्जियां उड़ाने के साथ दिल जीतकर अपने कायल बना लेने दुर्लभ हुनर था। मुझे तो लगता है कि देश के पटल पर एक पुरुष राजनेता के तौर पर जो स्थान अटल जी का था, एक महिला नेता के रुप में वही स्थान सुषमा स्वराज का था। छात्र संघ अध्यक्ष कंचन डागर ने कहा कि हमें गर्व होता है कि सुषमा स्वराज जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता रही,भारत सरकार की पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज जी के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सुषमा स्वराज जी देश की महिला शक्ति का प्रतीक थी और हमेशा रहेगी। पूर्व विदेश मंत्री व ओजस्वी वक्ता सुषमा स्वराज जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद व मन को पीड़ा पहुंचाने वाला है। सात बार की लोकसभा सदस्य, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में आपके कार्यों तथा देश की राजनीति में आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। ओल्ड नगर मिडिया प्रमुख रवि पाण्डेय ने कहा कि वे एक ऐसी शख्सियत थी जिसके दिल में हमेशा लोगों के लिए प्यार और सम्मान था और इसी वजह से आज पूरा देश उनके निधन पर आंसू बहा रहा है। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, अंकित त्रिपाठी, किर्शन चौहान, विश्वात्मा मिश्रा, गौतम, अभिषेक, मोहित, प्रविण, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।