फरीदाबाद। सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक के साथ अब बजरंग दशहरा कमेटी 1 जे ब्लाक और खुशरंग दशहरा कमेटी 2 बी ब्लाॅक भी इस बार रावण के पुतले बना रही है। पिछले तीन साल से हनुमान मंदिर को दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति नहीं मिलने से इन संस्थाओं ने भी दशहरा पर्व मनाना और रावण बनाना छोड दिया था।
मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि दशहरा पर्व शहर की जनता मिलजुल कर मनाती है। मगर पिछले तीन साल से केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायिका सीमा त्रिखा के अडंगे के चलते जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। विधायक सीमा त्रिखा और केंद्रीय राज्यमंत्री कृषणपाल गुर्जर दशहरा पर्व में अडंगा लगा रहे हैं, इसके चलते हनुमान मंदिर पर्व नहीं मना रहा था। हर साल हम लोग तैयारी कर लेते थे और बाद में इनके दबाव के चलते प्रशासन हमारी अनुमति रदद कर देता था। उन्होंने कहाकि पिछले साल दशहरा मैदान के मंच से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद की जनता को आश्वाशन दिया था कि जो संस्था पिछले छह दशक से दशहरा मनाती आई है, वही संस्था आगे भी पर्व मनाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री के आश्वाशन के बाद हमने भी त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। हमारे साथ खुशरंग दशहरा कमेटी 2बी ब्लाॅक, श्री राम मंदिर 5एन और बजरंग दशहरा कमेटी 1 जे ब्लाॅक भी पुतला तैयार करवा रही है।
