अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति को तंजानिया में किया किडनैप

0
598


डोडोमा:अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति माने जाने वाले व्यक्ति को तंजानिया के मुख्य शहर दार एस सलाम में नकाबपोश बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

43 वर्षीय मोहम्मद देवजी को एक होटल जिम के बाहर से अगवा कर लिया गयाय़ रिपोर्ट के अनुसार, देवजी जब अपनी नियमित सुबह की कसरत के लिए जा रहे थे, तब उन्हें किडनैप किया गया। अपहरणकर्ताओं ने अरबपति को अपने साथ ले जाने से पहले हवा में गोलियां चलाईं। देवजी के साथ कोई सुरक्षागार्ड नहीं था। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अपहरणकर्ताओं के विदेशी होने की बात सामने आ रही है।

मोहम्मद देवजी की संपत्ति 1.5 अरब डॉलर आंकी है और उन्हें तंजानिया का एकमात्र अरबपति करार दिया है। 2017 की एक रिपोर्ट में फोर्ब्स ने कहा कि देवजी अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति हैं।

उन्होंने 2016 में परोपकारी कारणों के लिए कम से कम अपनी आधी संपत्ति दान करने का वादा किया था। पर्यावरण मंत्री जैनवरी मकाम्बा ने कहा कि उन्होंने देवजी के पिता और परिवार से बात की है और उन्होंने उनके अगवा होने की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here